मंगलवार की शाम पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर अचानक बाघ को देख लोग सहम गए। बाघ रास्ता पार कर कुछ देर में हरियाली के बीच जाकर बैठकर आराम करने लगा। इसके बाद रास्ते पर आवागमन शुरू हुआ।
पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर बाघ की मौजूदगी से कुछ देर तक वाहनों के पहिए थम गए। रास्ता पार करने के बाद बाघ ग्रासलैंड (घासभूमि) क्षेत्र में जाकर बैठ गया। बाघ की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए राहगीर सहम गए।
विज्ञापन
माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अक्सर बाघों की चहलकदमी दिखाई देती रही है। अनुकूल वातावरण होने की वजह से बाघ विचरण करते हुए जंगल मार्ग पर आ जाते हैं। इधर मंगलवार को माधव टांडा निवासी सिराज खान अपने परिजन के साथ कार में सवार होकर पीलीभीत जा रहे थे।
शाम करीब पांच बजे माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अचानक झाड़ियों से निकला बाघ रास्ते पर आ गया। बाघ देख वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि वह वहां रुकने के बजाय मार्ग को पार कर ग्रासलैंड में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद आवागमन सुचारू होता है।