फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली के रंग में रंगे लोग, जमकर उड़ेला गुलाल

विज्ञापन
शहर के वसुंधरा नगर कॉलोनी में होली मनाती युवतियां। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होली का पर्व बुधवार को जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए, जहां लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों में मंगलवार रात विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इस दौरान होलिका स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। बुधवार सुबह से ही लोगों में होली को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर घरों की छतों से रंगों की बौछार होती रही, तो कहीं बैंडबाजों और डीजे के साथ निकली हुरियारों की टोलियों ने जमकर धमाल मचाया। शहर के थाना सुनगढ़ी चौराहा, चावला चौराहा, नाबल्टी चौराहा, कमल्ले चौराहा व मोहल्ला खकरा इलाके में जगह-जगह डीजे की धुन पर हुरियारों ने धमाल किया। वहीं, माधोटांडा क्षेत्र में परंपरा के अनुसार, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को महिलाओं ने होली खेलकर पर्व का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस अलर्ट रही। संवाद
-

गमी वाले घरों में चौपाइयां गाकर दी सांत्वना
मझोला/ बरखेड़ा / बिलसंडा। मझोला में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। सुबह लोगों ने जमकर रंगों की होली खेली। दोपहर बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर कलाकारों ने गमी वाले घरों पर पहुंचकर चौपाइयों के माध्यम से सांत्वना दी। नगर में होली मिलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बरखेड़ा में जगह-जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक रंगों में सराबोर नजर आए। बिलसंडा में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर, गुझिया खिलाकर होली की बधाई दी। बृहस्पतिवार को थाने में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। संवाद
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक होली के गीत गाए
घुंघचाई/ न्यूरिया/ बीसलपुर/ अमरिया। दिलावरपुर,कबीरपुर कसगंजा, कैशोपुर, सिमरिया, सिमराया, गुलडिया भूपसिंह, नरायनपुर, लुकटिहाई सहित पूरे क्षेत्र में सुबह से ही रंग और गुलाल की बौछार शुरू हो गईं। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाए। बीसलपुर में व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा से मुख्य चौराहे से होते हुए मोहल्ला मोहम्मद यार खां के रास्ते नई बस्ती खब्बापुर तक पदयात्रा निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते उत्सव का आनंद लिया। अमरिया में हुरियारे टोलियों के साथ कस्बे की गलियों में घूमते रहे। एक-दूसरे को गुलाल बरसाया। संवाद

शहर के वसुंधरा नगर कॉलोनी में होली मनाती युवतियां। स्त्रोत सोशल मीडिया

शहर के वसुंधरा नगर कॉलोनी में होली मनाती युवतियां। स्त्रोत सोशल मीडिया

शहर के वसुंधरा नगर कॉलोनी में होली मनाती युवतियां। स्त्रोत सोशल मीडिया

शहर के वसुंधरा नगर कॉलोनी में होली मनाती युवतियां। स्त्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें