फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली के बाद पीटीआर में उमड़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली के अगले दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बृहस्पतिवार सुबह और शाम की सफारी में करीब 500 से अधिक पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण किया।
विज्ञापन

होली की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। सबसे अधिक भीड़ मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश द्वार पर रही। इसके अलावा बराही और बनकटी प्रवेश काउंटर पर भी सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली।

जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने चूका बीच की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। साथ ही कई पर्यटकों को बाघ समेत अन्य वन्य जीवों के भी दीदार हुए, इससे उनका उत्साह और बढ़ गया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा सैलानियों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


समस्याओं का हल न होने पर जताई नारेबाजी

पीलीभीत। दियोरिया क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में एकत्र होकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय की जर्जर हालत को ठीक कराने और गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति होने के बावजूद करीब चार साल से नियमित सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बीडीओ बिलसंडा और विधायक बीसलपुर से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नाराज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव प्रियांशु द्विवेदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, हरीश कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, जसवीर, सर्वेश, राजवीर, कुंवरपाल, लालाराम, मेवाराम, रामआसरे, सत्यपाल, राकेश, हरिओम गौतम, प्रेमसागर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें