फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाले की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने बंद कराया निर्माण कार्य

विज्ञापन
अयोध्या पुरम के पास मौके पर एकत्र लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में इस समय नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार की मनमानी हावी है। काम सुस्त गति से और गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। ठेकेदार की इसी मनमानी को लेकर अयोध्यापुरम मोहल्ले के लोग भड़क गए। मोहल्ले वालों ने मानक के अनुसार सामग्री प्रयोग न किए जाने का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया। उनका कहना है कि नाला खोदकर डाल दिया गया है, इससे गंदा पानी घरों में भर रहा है। आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला अयोध्यापुरम में करीब दो माह पहले नाला निर्माण के लिए खोदाई कराई गई थी। मिट्टी के ढेर लोगों के घरों के सामने लगा दिए गए। काम की रफ्तार भी काफी सुस्त है। मौके पर अब तक ठेकेदार भी नहीं पहुंचा है। रविवार को जब मिस्त्री काम कर रहे थे तो मोहल्ले के काफी लोग पहुंच गए। देखा कि सामग्री मानक के अनुसार प्रयोग नहीं की जा रही थी। वाशिंदों ने कम मात्रा में सीमेंट और बालू मिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद काम बंद करा दिया गया।
काम बंद कराने के बाद वाशिंदों ने इसको लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की। कहा कि ठेकेदार की मनमानी हावी है। नाला निर्माण में मानकों को ध्यान में नहीं रखा जा रहा। इससे नाले के दोनों ओर पानी भर गया है, जो अब घरों में घुसने लगा है। पानी भरा होने से मकान धंसने का भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान ओम प्रकाश मौर्य, अनंतराम मौर्य, प्रेम प्रकाश, राधा रानी आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूढ़े और बच्चों के लिए बना खतरा
निर्माण से पहले ही ठेकेदार की ओर से सड़क की ओर खोदाई कराई गई थी। खोदाई के बाद काम शुरू नहीं किया गया। अभी निर्माण आधा भी नहीं हो सका है। ऐसे में मोहल्ले के बुजुर्ग और बच्चों को नाला पार करने में काफी परेशानी हो रही है। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुविधानुसार बल्ली लगाकर घरों से सड़क तक आते हैं। इसको लेकर भी ठेकेदार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया।

अयोध्या पुरम के पास मौके पर एकत्र लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें