फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग- प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के विरोध पर गांव खिरकिया बरगदिया में एकत्र हुए लोगों ने धरना देकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत न होने पर चरणबद्ध ढंग से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शारदा नदी की बाढ़ से गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाली आठ किलोमीटर सड़क जर्जर हो गई। करीब चार किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी की और शेष मंडी समिति की ओर से बनाई गई थी। बाढ़ के बाद सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए। इससे आवागमन करने वाले कई गांव के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में बुधवार को गांव में एकत्र हुए लोगों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पत्र भेजा। पत्र में कहा कि सड़क निर्माण कराने को कई बार लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर मरम्मत की मांग की। हर बार आश्वासन ही दिया। शीघ्र सडक़ का निर्माण शुरू न होने पर 15 नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस, 17 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत न होने पर 19 नवंबर से गांव में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह चौहान, हरदीप, लल्लन प्रसाद, अलवीर, सीताराम, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें