फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुई के गोदाम में लगी आग हजारों रुपये का नुकसान

Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
माधोटांडा कस्बे में रुई के गोदाम में लगी आग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बे के एक रूई गोदाम में अचानक लगी आग से खलबली मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

लपटें देख आसपास के लोग मौके पर जमा हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारणों का पता नहीं चल सका। वहीं आग लगने से हजारों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कस्बे के वसीम का मुख्य मार्ग के निकट ही रुई का गोदाम है। यहां ठंड के चलते लिहाफ और गद्दा भरने का कार्य भी किया जाता है। बताया जाता है कि शाम को अचानक गोदाम में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। रुई, गद्दे होने की वजह से आग को बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर माधोटांडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से मशीनरी, गोदाम में लगे गद्दे, रुई समेत अन्य सामान जल गया। हजारों का नुकसान होने की बात सामने आई।
हालांकि नुकसान का ही आकलन नहीं हो सका था। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें