फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बसों के रैली में जाने से दिल्ली मार्ग पर तीन दिन रहेगी परेशानी

Mon, 22 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रेरणा रैली में 55 बसों को आज भेजा जाना है। ऐसे में तीन दिनों तक जिले की परिवहन सेवाएं काफी खराब रहेंगी। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली जाने वाले मार्ग पर होगी। इसके अलावा स्थानीय मार्ग भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

जिले से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ में 24 दिसंबर को प्रेरणा रैली का आयोजन किया जाना है। स्थानीय डिपो से 55 बसों की मांग की गई। अफसरों ने तैयाारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक यात्री निकलते हैं। अफसरों ने इस मार्ग पर संचालित बसों को हटाकर रैली भेजे जाने की तैयारी की है। दिल्ली मार्ग पर करीब तीन दिन 50 के सापेक्ष महज 25 बसों का संचालन किया जाएगा। बीसलपुर, पूरनपुर, टनकपुर बरेली सहित अन्य मार्गाें से संचालित बसों को यहां भेजा जाएगा। स्थानीय मार्ग पर भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इन बसाें की निगरानी के लिए डिपो से कर्मचारियों को भेजा जाएगा। ये बसें 25 दिसंबर को डिपो पर वापसी करेंगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि रैली में बसों को भेजा जाना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें