फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से अस्पताल तिराहे पर लगा जाम

Mon, 22 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में नेशनल हाईवे पर लगा जाम। फोटो -संवाद
विज्ञापन
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित इस कस्बे में सरकारी अस्पताल तिराहे के पास सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते सोमवार को फिर जाम लग गया। फुटपाथ पर दुकानों का सामान लगा होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे मरीजों और यात्रियों को समय बर्बाद करना पड़ा। कुछ देर बाद जब जाम खुला, तब जाकर वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटाया तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें