पीलीभीत। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। गुरुवार को अशोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अगुवाई में 70 दिव्यांगजनों को ट्राईसकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कान की मशीन, कृत्रिम अंग बांटे गए।
महिला मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम समेत 70 स्थानों पर फल वितरण किया गया। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने टांडा विजेंसी कृषि विज्ञान केंद्र पर पौधरोपण किया। सफाई, उन्नत खेती, कुपोषित बच्चों के पोषण आदि से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। दीपशिखा गुप्ता, डॉ. आस्था अग्रवाल, लेखराज भारती, सुरेश गंगवार, स्वतन्त्र देवल, सत्यपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। भाजपा नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में सफाई की।
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए फल वितरण किया।