फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की सजा... जनसेवा केंद्र का लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक युवती से छेड़खानी करने वाले जनसेवा केंद्र के दिव्यांग प्रभारी का गुरुवार को चालान कर दिया है। पुलिस इस आरोपी के जनसेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने बुधवार को कोतवाली में 19 वर्षीय पुत्री से जनसेवा केंद्र चला रहे उसके दिव्यांग प्रभारी संजय कुमार के विरुद्ध छेडख़ानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी का चलान कर दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि संजय कुमार पर अपने जनसेवा केंद्र में आने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने और उन्हें तरह तरह से परेशान करने का आरोप है।
इससे पहले संजय की कई बार शिकायतें आ चुकी है। संजय को कई बार समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे को पत्र भेजकर संजय के जनसेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें