कलीनगर में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत। स्रोत आयोजक
कलीनगर। नगर पंचायत में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पठान टाइगर्स कलीनगर और स्टार इलेवन नवदिया की टीम के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पठान टाइगर्स की टीम ने 76 रनों से जीत दर्ज की।
रामलीला मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को स्टार इलेवन नवदिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पठान टाइगर्स कलीनगर की टीम ने 16 ओवरों में 145 रन का लक्ष्य बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन नवदिया की टीम 11 वे ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के छह बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मैच में चार विकेट और 15 रन बनाने पर भूरा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में सलमान और जानिस ने निर्णायक, अरविंद यादव और दीपक मिश्रा ने कॉमेंटेटर, परीक्षित पांडेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई।