फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत किनारे बैठे बाघ को देख उड़े राहगीरों के होश

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में खड़े सांड के पास बैठा तेंदुआ - वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
वन विभाग की टीम हुई सक्रिय, गांव में बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

पूरनपुर। शारदा नदी पार गांव भुरजनिया के समीप गन्ने के खेत से निकलकर खड़ंजा पार कर बैठे बाघ को देखकर राहगीर दहशत में आ गए। कुछ राहगीरों ने इसकी वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया।

गांव भुरजनिया के समीप बाघ के सड़क पार करने की घटना बृहस्पतिवार शाम की है। एक ओर गन्ना के खेत से निकला बाघ खड़ंजा पार कर दूसरी ओर गन्ना के खेत किनारे पहुंचकर बैठ गया। बाघ देख राहगीरों रुक गए। बाघ देखे जाने की चर्चा आसपास क्षेत्र में रही। शोर मचा कि बाघ ने एक बाइक सवार शिक्षक पर छलांग लगाने की कोशिश की। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ ने किसी के ऊपर छलांग लगाने की कोशिश नहीं की है। खड़ंजा पार कर दूसरी ओर जाकर गन्ना के खेत किनारे कुछ देर बैठा रहा है। सूचना पर स्टाफ को भेजा गया था। स्टाफ ने कई राहगीरों के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कजरी निरंजनपुर और पड़रिया में दिखा तेंदुआ
कजरी निरंजनपुर में एक दिन पहले फिर तेंदुआ गोशाला की दीवार पर जाकर बैठा। शोर-शराबा पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि पिंजरा लगाने की स्वीकृत मांगी गई है। स्वीकृत मिलने पर पिंजरा में बकरी बांधकर तेंदुआ को पकड़वाने की कोशिश की जाएगी। शुक्रवार शाम को गांव पड़रिया के समीप एक बीज प्लांट के पास सांड़ के पास बैठे तेंदुआ का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर सांड़ की शिकार को लेकर बैठने के बाद फिर खेतों की ओर चला गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना पर टीम को भेजा गया था, मगर तेंदुआ नहीं दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें