फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशे में धुत अधिकारी की कार नाले में गिरी, 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा

विज्ञापन
यही कार नाले में गिरी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने कार के पास पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह नशे की हालत में लोगों से उलझने लगा। चालक खुद को बाल विकास परियोजना अधिकारी बता रहा था। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। राहगीरों ने बताया कि शहर की ओर से तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े।
राहगीरों का आरोप है कि चालक नशे में धुत था और कार से बाहर निकालने के दौरान वह उनसे अभद्रता करते हुए उलझ गया। मौके पर करीब 20 मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद चालक के बाल विकास परियोजना अधिकारी होने की बात सामने आई, जिनकी वर्तमान में बरेली में तैनाती है और दो साल पूर्व पीलीभीत में भी तैनात रह चुके हैं। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार को सुरक्षित बाहर निकलवा दिया गया। मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें