फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग किनारे बैठे तेंदुए को देख चौके राहगीर, मचा शोर

विज्ञापन
गढ़वाखेड़ा के समीप सड़क किनारे बैठा तेंदुआ - वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद निगरानी में जुटी टीम
विज्ञापन


पूरनपुर। गढ़वाखेड़ा से महुआ गुंदे जाने वाले मार्ग के किनारे तेंदुआ बैठा देख राहगीरों ने शोर शराबा किया। इस दौरान एक बाइक सवार राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में तेंदुआ गांव कजरी निरंजनपुर और गढ़वाखेड़ा, सपहा के आसपास पिछले कई दिन से चहलकदमी कर रहा है। बुधवार को गांव गढ़वाखेड़ा से गांव महुआ गुंदे जाने वाले रास्ते के किनारे बैठे तेंदुए को देखकर राहगीरों ने शोर-शराबा किया। उसके बाद तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार के रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि गढ़वाखेड़ा के समीप दो दिन पहले चहलकदमी करने वाले तेंदुएं ने एक छुट्टा पशु को मार डाला था। तेंदुआ हरीपुर जंगल से अक्सर निकलकर समीप के गन्ना के खेतों में शरण ले लेता है। टीम को तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे। आसपास के लोगों को तेंदुए की चहलकदमी पर सतर्क रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि इस तेंदुए के अलावा गांव कजरी निरंजनपुर के समीप चहलकदमी करने वाले अन्य तेंदुए की लोकेशन भी दो दिनों से नहीं मिली है। टीमें निगरानी में लगी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें