फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाहजहांपुर मार्ग पर रात्रि बस संचालन बंद होने से यात्री परेशान

Wed, 16 Jul 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े डग्गामार वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजहांपुर मार्ग पर रोडवेज डिपो की ओर से संचालित की गई रात्रि बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आय न होने से इस मार्ग पर संचालन बंद किया गया है। ऐसे में यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लें रहे हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील क्षेत्र के काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय को पहुंचते हैं। इस मार्ग पर रोडवेज की बसों का संचालन नाममात्र ही हो रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं। साढ़े छह बजे के बाद बीसलपुर के जाने के लिए ना तो ट्रेन है और ना ही बस का संचालन है। ऐसे में यात्री घंटों वाहनों का इंतजार करने के बाद डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं।
हाल ही में क्षेत्रीय जनता की मांग पर रोडवेज डिपो की अधिकारियों ने इस मार्ग पर शाम सात बजे के समय एक बस का संचालन शुरू किया। जिससे क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल सके, लेकिन करीब एक माह तक इसका संचालन किया गया। इसके बाद एक बार फिर इस मार्ग पर बस का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
समय से संचालन न होने से नहीं मिले यात्री
पीलीभीत से बीसलपुर जाने वाली बस शाम पौने सात बजे पीलीभीत से बीसलपुर के लिए रवाना होती थी, लेकिन चालक-परिचालकों की मनमानी के चलते कभी यह बस साढ़े छह तो कभी सवा छह तक यहां से निकल जाती थी। वहीं कई बार बस ही नहीं जाती थी, ऐसे में इस बस को सवारियां कम ही मिल सकी।

बीसलपुर मार्ग पर बस का संचालन किया गया था। बस का संचालन नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें