फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने घरों में घुसकर दो पशुओं का किया शिकार

Wed, 16 Jul 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घर में घुसकर कुत्ते को दबोचे बाघ वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ ने कबीरगंज के प्रधान के घर में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को मार डाला। कुत्ते का अधखाया शव खेत में मिला। कुत्ते को दबोचने का वीडियो प्रधान के घर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। इससे एक दिन पहले गांव कुठिया गुदिया में एक ग्रामीण के घर में घुसकर पड्डे को मार डाला था।
विज्ञापन


बाघ ने सोमवार की रात कबीरगंज के प्रधान इकबाल सिंह के घर में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को मार डाला और शव खेत में खींच ले गया। प्रधान ने बताया कि इससे एक दिन पहले गांव कुठिया गुदिया निवासी सरजीत सिंह के घर में घुसकर बाघ ने घर में बंधे पड्डे को मार डाला और उसका शव खेतों में खींच ले गया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि पड्डा और कुत्ता मारने की सूचना पर टीम को भेजा गया है। टीम बाघ की निगरानी में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें