पीलीभीत। प्रयागराज जा रही बसों को यात्री नहीं मिल रहे। राजस्व नुकसान होने से डिपो ने इस मार्ग पर संचालित एक बस कम कर दी है। अब जिले से महज दो बसों का संचालन ही प्रयागराज के लिए हो रहा है। इनको भी नाममात्र की ही सवारियां मिल रही हैं।
जिले के श्रद्धालुओं को महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने में असुविधा न हो इसके लिए पीलीभीत डिपो से प्रयागराज के लिए 13 जनवरी से तीन बसों का संचालन शुरू किया गया। 23 जनवरी को इस मार्ग पर अन्य बसों का संचालन भी होना है। मगर डिपो से संचालित तीनों बसों में जिले से प्रयागराज के लिए दो से तीन सवारियां ही मिल पा रही हैं।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज से लखनऊ और लखनऊ के चारबाग से प्रयागराज तक ही सवारियां डिपो की बसों को मिल रही हैं। जबकि लखनऊ से पीलीभीत तक यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में विभाग को रोजाना करीब 40-50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
14 जनवरी से इतने यात्रियों ने किया सफर
दिनांक सवारी राजस्व
15 जनवरी 572 34,258
16 जनवरी 203 23,098
17 जनवरी 509 22,165
18 जनवरी 164 17,983
19 जनवरी 269 21,939
वर्जन :
प्रयागराज जाने वाली बसों को सवारियां कम मिल रही हैं। ऐसे में एक बस को इस मार्ग से हटा दिया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन बढ़ा दिया जाएगा। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम