फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परेवा वैश्य ने दियोरनिया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को परेवा वैश्य और दियोरनिया की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में परेवा वैश्य ने दियोरनिया को 45 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की ओर से शाकिर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दियोरनिया की टीम निर्धारित 14 ओवर में 103 रन ही बना सकी। परेवा वैश्य के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शाकिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, विनय कुमार गुप्ता, पिंका सिंह, कासिम, अदनान, वसीम, इंजमाम, इमरान, आरिश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें