बिलसंडा। करेली थाना क्षेत्र के गांव मानपुर बंडा में स्कूल के समीप मगरमच्छ निकलने से अफरा-तफरी रही। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
गांव मानपुर बंडा में सरकारी स्कूल के समीप बने एक गड्ढे में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। जिसे देखकर गांव के लोग भी जमा होना शुरू हो गए। ग्राम प्रधान रमेश ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद खन्नौत नदी में छुड़वा दिया। संवाद