बीसलपुर। जीएसटी बरेली की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों ने खाद के थोक व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, कर चोरी का विवरण एकत्र किया जा रहा है। कई करोड़ रुपये की कर चोरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
नगर के थोक खाद विक्रेता पवन अग्रवाल की फर्म ज्वाला शरण जगदीश शरण के प्रतिष्ठान पर कर चोरी की शिकायत पर बुधवार की शाम टीम ने छापा मारा था। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान व्यापारी की बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर में स्थित फर्मों पर भी एक साथ अलग-अलग टीमों द्वारा चलाया गया था।