फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों ने इस संगठन पर लगाई रोक: पोस्टर में लिखा- दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों का आना मना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये संदेश

Thu, 07 Jul 2022 09:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीते दिनों आस्तान-ए-आलिया हशमतिया ने संगठन से जुड़े लोगों के दरगाह में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब शहर की कुछ मस्जिदों के गेट पर पाकिस्तानी तंजीम दावत-ए-इस्लामी के लोगों का मस्जिद में आना मना है के पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मस्जिद के बाहर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की घटना के तार दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े होने की चर्चाएं आम हो गईं। चार दिन पहले आस्तान-ए-आलिया हशमतिया ने संगठन से लोगों के दरगाह में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब शहर की कुछ मस्जिदों के गेट पर पाकिस्तानी तंजीम दावत-ए-इस्लामी के लोगों का मस्जिद में आना मना है के पोस्टर लगाए गए हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां ने चार दिन पहले बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पाकिस्तानी तंजीम है। प्रदेश सरकार को इस संगठन की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। भारत के साथ दुनिया के कई मुल्कों में संगठन सक्रिय है। संगठन जिले से ही लाखों रुपये का चंदा जमा करता है। जिले में भी कई मदरसे संचालित हैं। अब इस संगठन से जुड़े लोगों के लिए मस्जिदों में पाबंदी लगाई गई है। मस्जिदों की दीवारों पर लगे पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें