फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी लखनऊ ने घटना को बारीकी से जाना, दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत के भांजे ऋषभ से डीएम के गनर मोहित गुर्जर ने साथियों संग 12 सितंबर की रात मारपीट की थी। इस मामले में विधायक बरखेड़ा और उनके समर्थकों पर भी गनर से मारपीट करने का आरोप लगा था। हालांकि सीओ सिटी की जांच में विधायक पर लगाए आरोप गलत निकले थे। शनिवार देर रात शासन से मिली जांच पर एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत पीलीभीत पहुंचे और बारीकी से मामले की जांच की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर में जांच को आए एडीजी ने एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल से बीत की। कई घंटे चली बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी की। इसके बाद दूसरे दिन रविवार को भी एडीजी इस पूरे मामले की सत्यता जानने में लगे रहे। उन्होंने सुनगढ़ी थाना पहुंचकर प्रकरण में हुई कार्रवाई को जाना। साथ ही इससे जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल की स्थिति को भी बारीकी से जाना। पुलिस पर लगने वाले लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल की। एएसपी और सीओ सिटी एडीजी के साथ रहे। शाम चार बजे के बाद एडीजी जांच पूरी कर वापस चले गए। इधर, शासन से जांच की शुरुआत होने पर पुलिस विभाग में खलबली मची है। एडीजी लखनऊ एसएन साबत ने कार्रवाई को साझा नहीं किया। सिर्फ इतना ही कहा कि वह विभागीय कार्रवाई से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें