पूरनपुर। तमंचा बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कर शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ ली। दो आरोपी पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे गए। गांव ढक्काचाट के पास शस्त्र बनाने की फैक्टरी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे छापा मारा।
छापे में पुलिस ने शेरपुरकलां के मोहल्ला मटरूनगर निवासी जफर खां और शेरपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मौके से बने हुए नौ और अधबने तीन तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन पाताल के तहत की गई।
कोतवाल ने बताया कि जफर पर लूट, चोरी, गोहत्या, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर सहित 12 मुकदमे पहले से दर्ज है। भूरा पर मारपीट करने, गोहत्या और आयुध अधिनियम सहित छह से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।