फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में श्रम विभाग ने 193 बच्चे बाल श्रम से मुक्त कराए

सार

बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक सोमवार को डीएम कार्यालय में हुई। बैठक में कार्य मुक्त कराए गए 193 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने और आगे भी उनका ध्यान रखने की बात डीएम ने श्रम विभाग के अधिकारियों से कही। 
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम ने एक जून से पुन: विशेष बाल श्रम चिन्हांकन एवं पुनर्वासन अभियान चलाने को कहा
विज्ञापन

बोले, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बाल श्रमिक रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ करें कार्रवाई 

बरेली। बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक सोमवार को डीएम कार्यालय में हुई। बैठक में कार्य मुक्त कराए गए 193 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने और आगे भी उनका ध्यान रखने की बात डीएम ने श्रम विभाग के अधिकारियों से कही। 
अध्यक्षता करते हुए डीएम ने एक जून से 30 जून तक विशेष बाल श्रम चिह्नांकन एवं पुनर्वासन अभियान चलाने के निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यूनीसेफ  एवं श्रम विभाग के समन्वय से नया सवेरा योजना चलाई जा रही है। योजना का उद्देश्य कामकाजी बच्चों वाले हॉट स्पॉट ग्रामों/वार्ड को बाल श्रम मुक्त घोषित कराना है। इस क्रम में मीरगंज, बिथरी चैनपुर ब्लॉक के ग्रामों एवं शहरी वार्ड इंदिरा नगर, खन्नूवाल, शाहबाद एवं गुलाब नगर को बाल श्रम मुक्त घोषित कराते हुए कुल 193 बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग का भी योगदान रहा। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक जून से 30 जून तक विशेष बाल श्रम चिह्नांकन एवं पुनर्वासन अभियान चलाया जाए। इसके तहत सरकारी भवनों, तहसीलों के आसपास ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर अभियान चलाकर बाल श्रमिक रखने वाले दुकानदारों और सेवायोजकों के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी (वि/परा), अपर जिला अधिकारी (प्रशासन), एसीएमओ, सभी सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सीओ आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें