फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सोलर लाइट लगवाने पर फसलों की सुरक्षा के लिए मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में सोलर लाइटें लगवाने के लिए विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इसको लेकर शासन से आए आदेश के बाद अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। इससे किसानों की फसलों की देखरेख और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

कीट-पतंगों की वजह से किसानों की फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है। कीट-पतंगों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए विभाग ने सोलर लाइट ट्रैप सिस्टम को लगाए जाने की कवायद शुरू की है। इससे किसानों को फसलों में महंगी दवाएं लगाने से राहत मिल सकेगी। एक सोलर लाइट की कीमत करीब 635 रुपये रखी गई है।
इसमें 75 प्रतिशत रुपये अनुदान विभाग की ओर से दिया जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत की धनराशि किसान को स्वयं ही देनी होगी। कृषि उपनिदेशक राममिलन परिहार ने बताया कि जिन किसानों को इन लाइटों को लगवाना है। उसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें