फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाल दिवस मनाने के लिए जिले भर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में एकत्र हुए। अपने ज्ञान और विज्ञान की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नुपूर गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के सभी विकास खंडों की भागीदारी रही। वहीं शहर के एकता सरोवर पार्क में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया और पार्क में नौकायन और झूलों का आनंद लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
शहर के एकता सरोवर पार्क में नाव आने के बाद लोगों का क्रेज पार्क में घूमने के लिए और भी बढ़ गया है। आज बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चे यहां पहुंचे। टाइनी रोज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पहुंच कर जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने भी बाल दिवस पर पार्क में पहुंचकर नौकायन और झूलों का आनंद लिया। दोपहर बाद बाल कल्याण निकेतन के बच्चों ने आकर नौकायन और झूले का आनंद लिया। बच्चों ने पार्क में गोलगप्पे, पॉपकॉर्न, कॉफी, मोमो, चाउमीन, बर्गर, फ्राइड राइस आदि का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

बीसलपुर। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में आयोजित नेहरू जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रंबंधक चंद्रपाल मौर्य ने जवाहर नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश रस्तोगी, ज्ञानेंद्र कुमार, पूजा गंगवार, सचिन गंगवार, मनिज श्रीवास्तव और आरती गुप्ता आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता चंद्रपाल मौर्य ने की। संचालन ज्ञानेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें