पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा रहे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष सरोज बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव विमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निशांत सिंह, उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, रेहान खान, मोहम्मद वासिल, समीर कौशल, पुस्तकालय अध्यक्ष सौरभ सिंह, सह सचिव मनीष वर्मा आदि शामिल है। इस दौरान जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सिविल बार अध्यक्ष विवेक पांडे, अधिवक्ता बीडी पांडे, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई आदि को सम्मानित किया गया।
अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए। इस मौके पर स्पेशल जज डॉ. शिवा पांडे, अपर जिला जज चंद्र मोहन मिश्रा, अपर जिला जज विजय कुमार डूंगरा कोटी, विशेष न्यायाधीश महेशानंद झा, स्पेशल जज श्वेता दीक्षित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित यादव, फरहान, स्नेहलता तिवारी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन काजी रिफाकत हुसैन ने किया।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते अध्यक्ष सरोज बाजपेयी।स्रोत: अध्यक्ष- फोटो : संवाद