फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अफसर के आने की सूचना पर सतर्क हुए अफसर, व्यवस्थाएं की दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे विभाग के अफसर आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन के अफसरों की धड़कनें बढ़ गईं। इसको लेकर वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर कर लिया गया। हालांकि अफसर सीधे ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पीलीभीत होते हुए मैलानी के लिए जा रहे थे। ऐसे में अफसरों को संभावना हुई कि वह रेलवे स्टेशन पर भी निरीक्षण कर सकते हैं। शनिवार की देर रात करीब 12.30 बजे वह लाइट गुड्स ट्रेन में सवार होकर यहां पहुंचे, लेकिन अफसर रेलवे स्टेशन पर नहीं उतरे। काशन मेमो देने के बाद लाइट गुड्स ट्रेन रामनगर के लिए रवाना हो गए। अफसर की आने की संभावना पर अफसरों ने यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया। अफसर के यहां से गुजरने के बाद स्थानीय अधिकारियों राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें