फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रा की अश्लील फोटो फेसबुक पर की अपलोड, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के छात्र ने एक छात्रा का अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। आपत्ति करने पर छात्र ने अपने साथियों की मदद से छात्रा के चचेरे भाई को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री पड़ोसी गांव में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। इस कॉलेज में पढ़ने वाले एक दूसरे गांव के छात्र ने उनकी पुत्री का फोटो किसी तरह से बना लिया। उसके बाद उस फोटो को एडिट कर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
शनिवार की शाम छात्रा के चचेरे भाई का गुलैंदा चौराहे पर उस छात्र से सामना हो गया। चचेरे भाई ने उस छात्र से जब इस मामले में आपत्ति जताई, तो उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। उसके बाद उस छात्र ने अपने साथियों की मदद से चचेरे भाई को गाली-गलौज कर लात-घूंसो से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि छात्र ने उसके चचेरे भाई के सीने पर तमंचा टिका दिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई तो हमलावर चले गए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुष्पेंद्र, अजय, राहुल को नामजद करते हुए उनके छह साथियों को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें