फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर में अब बिना कोविड सैंपलिंग के नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल पर टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों को बिना सैंपलिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। वन विभाग की ओर से कोविड गाइडलाइन लागू किए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने भी टीमें लगा दी हैं। सैलानी चाहे पब्लिक वाहन से आएं या निजी से उनको कोविड जांच के सैंपल देने होंगे।
विज्ञापन

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा है। प्रशासन के अलावा सीएमओ ने विभागीय बैठक की और सैंपलिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने पर जोर दिया। चूंकि नया साल आने वाला है, पीटीआर में सैलानी आते हैं। इसलिए यहां सैंपलिंग अनिवार्य की गई है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों के सैंपल लिए जाएंगे।
कोविड दवा की किट बांटना शुरू
आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ को कोविड दवाओं की किट बांटी शुरू कर दी गई है। सभी सीएचसी पीएचसी को निर्देश दिए हैं सर्दी जुकाम के मरीजों में अगर कोई ऐसे लक्षण दिखे तो दवाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

रोजाना पांच हजार सैंपल का लक्ष्य रखा
स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना पांच हजार सैंपलिंग करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक दो हजार सैंपल लिए जा रहे थे। सीएओ ने बताया कि पांच हजार का लक्ष्य रखा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद 15-18 वर्ष वाले युवाओं को वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे कराकर इनकी सूची मांगी है।
पीटीआर में सैलानी निजी वाहनों से भी आते हैं। टीमें लगा दी हैं। उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके अलाव रेलवे और रोडवेज पर सभी यात्रियों की सैंपलिंग अनिवार्य कर दी है।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
दूसरा डोज का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा
पहली डोज के मामले में जिला चौथे स्थान पर पहुंच गया है लेकिन दूसरे डोज का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा। दूसरा डोज 6.80 लाख लोगों लगा है जबकि चौदह लाख से ज्यादा टीके लगने हैं।
सीएम की जनसभा में स्वास्थ्य विभाग बांटेगा मास्क
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच गुरुवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग की एक टीम मैदान में मौजूद रहेगी। लोगों को मास्क वितरित करेगी और कोविड गाइडलाइन को लेकर जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें