फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में अब सात फीडरों से होगी बिजली आपूर्ति, तीन नए फीडर बनाने का काम शुरू

Thu, 27 Mar 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में बिजली की भूमिगत केबल डालने को मशीन से शुरू हुई खोदाई।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में अब चार की जगह सात फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाएगी। फीडर नंबर एक, दो और तीन का लोड कम करके तीन नए फीडर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नए बनने वाले फीडर की केबल भूमिगत रहेगी। बुधवार को नए फीडर बनाने को भूमिगत केबल डालने का काम शुरू कर दिया गया।
नगर में 18 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। अभी चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। फीडर का एरिया अधिक होने और लोड बढ़ने पर गर्मी में अक्सर ट्रिपिंग से पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को असुविधा होती थी। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि अब नगर की बिजली आपूर्ति को चार की जगह सात फीडरों में बांटा जाएगा। फीडर नंबर एक, दो और तीन का लोड कम करके तीन नए फीडर बनाए जाएंगे। बताया कि तीन नए फीडर बनवाने का काम बुधवार से शुरू करा दिया गया। बनने वाले तीनों फीडरों की केबल भूमिगत रहेगी। बुधवार को भूमिगत केबल डालने को मशीन से खोदाई शुरू करा दी गई। गर्मी से पहले नगर में सात फीडरों से बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें