फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी राशन की दुकानों पर भी जमा हो सकेगा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पॉश मशीन में डाला जाएगा पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर
विज्ञापन

पीलीभीत। बिजली बिल भुगतान के लिए अब लोगों को विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी राशन की दुकानों पर भी बिजली बिल जमा किया जा सकेगा। राशन बांटने में इस्तेमाल की जा रही ई-पॉस मशीन में भी पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। इसे लेकर कई राशन की दुकानों पर जाकर एक्सईएन ने व्यवस्था परखी। जल्द इसकी शुरुआत होगी।
बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी और बिल भुगतान पर सख्ती की जा रही है। इसे लेकर लगातार रणनीति के तहत काम कराया जा रहा है। बीते दिनों लॉकडाउन में ऑनलाइन बिल भुगतान पर जोर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अपना बिजली बिल नजदीक की सरकारी राशन की दुकान से ही जमा कर सकेंगे। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने को बीते सालों में रखी गई ई-पॉश मशीन से ही बिल जमा होगा। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि शनिवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में सरकारी राशन की दुकानों पर जाकर बातचीत की गई है। ई-पॉश मशीनों में ही पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर लोड करके बिल भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

37 खराब मीटर बदले, 14.72 लाख की वसूली
पीलीभीत। पावर कॉरपोरेशन की ओर से शनिवार को ललौरीखेड़ा, हरदासपुर, कुलारा और शहर के गैस चौराहा पर शिविर लगाया गया। शिविरों में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि चारों शिविरों में 430 उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गई और समाधान कराया गया। कुल 1472000 रुपये की वसूली की गई। 37 उपभोक्ताओं के मीटर बदले, जबकि 63 बिल सुधारे गए। यहां एसडीओ अतुल कुमार, दीपक नेगी, पीके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज भी चार स्थानों पर लगेगा शिविर
पावर कॉरपोरेशन की ओर से रविवार को भी गांव दहगला, नकटादाना सब स्टेशन, गांव भिकारीपुर और खमरिया पंडरी में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें