फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी से पहले डलाव घर हटाने की होगी बात... फिर तय करेंगे किसके हक में करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान का मौका एक बार फिर आने वाला है। नेता जी प्रत्याशी बनकर वोट मांगने आएंगे जरूर। समस्याओं के समाधान का भरोसा भी देंगे पर मतदाता को सोच-समझकर तय करना है कि कौन से नेता जी उनकी समस्या का समाधान करेंगे? हर वर्ग के जेहन में उनकी अपनी समस्याएं और समाधान के उपाय भी हैं लेकिन तबज्जो मिले तो बात आगे बढ़े। इस बीच लोग व्हाट्सएप पर आपसी संवाद से अपने मुद्दों को हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजाबाग कालोनी का एक मुद्दा कई दिनों से लोगों के बीच गर्माया हुआ है। लोगों का साफ कहना है कि नेता जी आएंगे तो डलाव घर हटाने की पहले होगी बात फिर तय करेंगे कि मतदान किसके हक में करें? शहर के वार्ड 16 में आबादी के बीच छतरी चौराहे के करीब राजाबाग के मोड़ पर डलावघर बना दिया गया है। सड़क के किनारे कूड़ा पड़े होने से छुट्टा पशु बड़ी संख्या में आते हैं। कई बार तो बदबू भरे माहौल में आना जाना दुश्वार हो जाता है। इसके चलते आसपास लोग और दुकानदार आक्रोशित हैं। लोगों ने बताया कि 200 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं। जिलाधिकारी को दो बार शिकायत की गई है। जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। लिखित जवाब भी मिला पर उस पर अमल नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ ने मौकेे का दौरा करके कहा था कि मछली मंडी की सड़क बनने पर डलाव घर शिफ्ट कर देंगे पर ऐसा नहीं हो सका। अब चुनाव सामने है, इसलिए मुद्दा उठाने का यह सबसे अच्छा मौका है।
कोट-
हम इतना परेशान हो चुके हैं कि अब नेता जी को कालोनी में घुसने से मना करेंगे। अगर फिर भी कोई आना चाहेगा तो सवाल पूछा जाएगा किडलाव घर कब हटेगा। क्योंकि हमारे आने जाने के रास्ते में कूड़ा और आवारा पशु ही होते हैं जिससे सबको परेशानी है।
विज्ञापन

कार्तिक सिंह, जैविक खाद के निर्माता
मुख्य द्वार कूड़ा होता है, छोटे-छोटे बच्चे होते हैं निकलने में बहुत दिक्कत होती है। कूड़े की वजह जानवर आ जाते हैं। लोगों को निकलने में दिक्कत है।
विजेता मिश्रा, शिक्षिका
मैं आश्वासनों से ऊब गया हूं। अब चुनाव का मौका है। आश्वासन पर नहीं मानेंगे जो हमारे रास्ते से डलावघर हटाने के बारे में सबके बीच में आकर अपनी बात रखेगा उस पर ही विचार करेंगे।
अमित कुमार, स्टूडेंट राजाबाग कॉलोनी
होटलों और अस्पतालों का कूड़ा हमारी कॉलोनी के बाहर फेंका जाता है। लोग परेशान हो रहे हैं। अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे।
नीशू, राजाबाग कॉलोनी के निवासी
कुछ ग्राहक तो मुंह पर रुमाल रखकर सामान खरीदने जाते हैं लेकिन तमाम ग्राहक आते ही नहीं है। क्योंकि मेरी दुकान उसी सड़क के किनारे पर हैं जहां पर डलवा घर पालिका ने बना रखा है।
संजीव अग्रवाल, व्यापारी, स्टेशन रोड, राजाबाग
क्या कहते हैं जिम्मेदार
डलाव हटाने से हम सहमत हैं लेकिन पालिका परिषद के बाद दूसरे स्थान पर डलावघर बनवाने के लिए बजट नहीं है। एक डलावघर शिफ्ट करने के लिए धनराशि उपलब्ध होते ही तो पालिका काम कराएगी।
सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी
कब कब की गई शिकायत
सभासद अवतार सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर 2021 और आठ जनवरी 2022 को जिलाधिकारी मिलकर शिकायत दी। जिस समय आठ जनवरी को शिकायत की गई उस समय कलक्ट्रेट में पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल के पति प्रभात जायसवाल भी थे। जिलाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष के पति से समस्या के समाधान के लिए कहा था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें