फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ससुराल में नहीं मिला कोई पुरुष, मायके में किया गया महिला का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छत से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर ससुराल पहुंचे, वहां कोई पुरुष न मिलने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद मायके में ले जाकर महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरा निवासी कुंवरवती पुत्री त्रिमल प्रसाद का विवाह क्षेत्र के ही गांव जगदीशपुर निवासी गनेश पुत्र जशोदा नंदन से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। 22 मई 2024 को रात नौ बजे कुंवरवती से उसके पति गनेश, ससुर जशोदा नंदन ने मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई।
उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को लेकर ससुराल पहुंचे। ससुराल में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। यहां ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पुत्री के शव को लेकर गांव गौनेरा पहुंचे। वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति गनेश और ससुर यशोदा नंदन के खिलाफ पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया कि मुकदमे में उचित धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें