फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को रखा जाए जारी,उल्लंघन करने वालों करें कार्रवाई: डीएम

Thu, 02 Oct 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बुधवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को जारी रखते हुए संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए, जिससे नियमों का पालन कराया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दें। साथ ही परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन इन पर कार्रवाई करे। डीएम ने निर्देश दिए कि नाबालिग ई-रिक्शाें का संचालन न करें। इसके लिए अभियान चलाया जाए।
मार्ग दुर्घटनाओं में अधिकांश लोग गोवंशों के टकराने से होती है। पशु विभाग गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला पहुंचाए। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए कि छात्र संख्या के अनुरूप ही स्कूली वाहनों में वृद्धि हो। जिससे बच्चों को सुरक्षित वाहनों से स्कूल पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजना, हिट एंड रन योजना प्रचार प्रसार किया जाए। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें