फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापता युवक का सुराग नहीं, पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया

Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक का अब तक सुराग नहीं लग सका। गुमशुदगी दर्ज होने पर साइबर ठगों ने युवक के उनके पास होने की जानकारी देकर परिजनों से एक हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने युवक के एक दोस्त को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी बृजेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सागर 27 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ रात को घूमने निकला था। अब तक वह घर नहीं पहुंचा। तलाश के बाद भी पता न चलने पर मां रेनू सिंह ने पुत्र के साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि वह जम्मू से बोल रहा है। उनके बेटे की जानकारी उसके पास है। उसने खाते में एक हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। अब उसका नंबर बंद आ रहा है। रेनू ने शनिवार को कोतवाली पहुुंचकर पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई। बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बीते दिनों बेटे को धमकाया था। पुलिस ने सागर के एक दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें