फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तहसील क्षेत्र में बाढ़ निगरानी के लिए बनाई गईं नौ चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में बनाया गया नियंत्रण कक्ष, होगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। संभावित बाढ़ के मद्देनजर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नौ स्थानों पर बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। चौकियों की निगरानी के लिए तहसील परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अर्जुनपुर, कस्बा बरखेड़ा, अमृता खास, मोहम्मदपुर भजा, भैंसहा ग्वालपुर, कटकवारा, परेवा किशनी, मीरपुर वाहनपुर और नगर में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर राजस्व, पंचायत, विकास, पशुपालन, आपूर्ति, स्वास्थ्य और पुलिस आदि विभागों के कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात कर्मचारियों को अपनी-अपनी बाढ़ चौकियों से जुड़े गांवों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने यह भी बताया कि इन बाढ़ चौकियों पर नियंत्रण के लिए तहसील परिसर में नियंत्रण कक्ष खोला गया है। नायब तहसीलदार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अभिलेखों में सभी बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर अंकित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें