फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट के निर्माण आर गौरीशंकर मंदिर के सुंदरीकरण पर उठाए सवाल

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते संगठन के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हिंदू महासभा का निर्माण में लापरवाही व अनियमितता का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शहर के ब्रह्मचारी घाट व गौरीशंकर मंदिर में हो रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही व अनियमितता का आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी है। डीएम ने ईओ को कार्य की प्रगति व गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शहर के किनारे बना ब्रह्मचारी घाट एक प्राचीन स्थल है। पर्यटन विभाग करोड़ों रुपये की लागत से सुंदरीकरण और सीढ़ियों का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

कार्य की शुरुआत मार्च 2024 में हुई। कुछ ही दिनों में आई बाढ़ से लाखों रुपये की लागत का निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हो गया। इस बार भी मानसून की शुरुआत में ही ठेकेदार ने कार्य शुरू कराया है। कार्य फिर से क्षतिग्रस्त हो जाए और गलत आकलन कर धनराशि का बंदरबांट हो सके, ऐसे में सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने वंदन योजना से आयुर्वेदिक कॉलेज से गौरीशंकर मंदिर तक बनाई जा रही सड़क निर्माण में भी अनियमितता की शिकायत की। ज्ञापन देने वालों में मयंक जायसवाल, गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, सुनील कश्यप, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप, राहुल राठौर, प्रकाश अग्निहोत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें