फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीमा के सदस्य चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय आह्वान पर कोलकाता में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के विरोध में जिले के नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) से जुड़े चिकित्सकों ने शुक्रवार को पूरे दिन काला फीता बांधकर विरोध जताया। पूरे दिन अस्पतालों में चिकित्सक अपनी बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता की घटना आगे भी हो सकती है। सरकार को चिकित्सकों के हित को देखते हुए कानून लागू करना चाहिए। ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके। नीमा के सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस संबंध में फैसला नहीं लेती है तो एसोसिएशन आंदोलन पर विचार करेगी। इस मौके पर डॉ. अश्वनि सचदेवा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. फहीम, डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अमित आनंद, डॉ अनुरीता सक्सेना उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें