फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, कुत्ते रहे थे नोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। गजरौला कलां के पास झाड़ियों में बुधवार सुबह एक नवजात शिशु का शव कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव इतना खराब हो गया था कि लड़का या फिर लड़की का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी होगी।
विज्ञापन

गजरौला कलां की ग्राम प्रधान जशोदा देवी के घर के पीछे स्थित तालाब किनारे सुबह कुत्ते एक नवजात शिशु का शव नोच रहे थे। जानकारी पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान पति नेमचंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की, मगर कुत्तों के नोचने से शव क्षत विक्षत हो गया था। ऐसे में लड़का है या लड़की इसकी जानकारी नहीं हो पाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि बाहर से आकर इस नवजात शिशु को यहां किसी ने डाला है। एसओ तेजपाल सिंह के अनुसार नवजात शिशु का शव दो से तीन दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लड़का है या फिर लड़की है, इसकी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें