पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष और महिला बैरक के अलावा भोजनालय, अस्पताल की स्थिति को परखकर जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अफसरों ने बैरक संख्या चार, पांच के अलावा किशोर बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ चिकित्सक को स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बंदियों को मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।