पूरनपुर नगर में पशु चिकित्सालय के समीप ढहाया जा रहा शौचालय । संवाद
पूरनपुर। नगर में पशु चिकित्सालय के समीप, पकडिय़ा चौराहा पर नगर पालिका दुकानों का निर्माण कराएगी। रविवार को दुकानों के निर्माण को लेकर पशु चिकित्सालय गेट के समीप बने पुराने शौचालय को ढहा दिया गया।
नगर पालिका कांप्लेक्स, कांप्लेक्स के सामने, पशु चिकित्सालय और सीएचसी के समीप दुकानें पहले से बनी हैं। नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए पशु चिकित्सालय के समीप बने शौचालय के स्थान पर और पकडिय़ा चौराहा के समीप दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर रविवार को पशु चिकित्सालय के समीप बने शौचालय को ढहवा दिया गया। संवाद