फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में धांधली पर सांसद ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आरटीई प्रक्रिया के तहत पात्र बच्चों की चयनित सूची में धांधली का आरोप अभिभावकों ने लगाया। निजी स्कूल संचालन हठधर्मी के चलते बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे है। जिसकी शिकायत अभिभावकों ने सांसद वरुण गांधी से की है। सांसद वरुण गांधी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र लिखकर चयनित बच्चों को लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश लेने के शासन ने निर्देश दिए है। इसके बाद भी निजी स्कूलों में प्रवेश में धांधली की जा रही है। इसकी कई शिकायतें अभिभावकों ने संासद से की। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें कई अभिभावकों के अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इसके बाद प्रवेश के लिए स्कूल भी आवंटित किए जा चुके है। अभिभावकों की शिकायत आ रहीं है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सूची में धांधली कर स्कूलों का आवंटन गलत कर दिया है। जिससे अभिभावकों को दिक्कत हो रही है। इससे चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। तत्काल सूची की गंभीरता से जांच कराकर योजना के नियमानुसार बच्चों को प्रवेश दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें