फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी पर वरुण गांधी का तंज: सांसद ने ट्वीट कर कहा- सीटेट पास नौजवान रिक्शा चलाने को मजबूर है, यह संसद की ‘संयुक्त असफलता’

Mon, 06 Jun 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

सांसद वरुण गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता पर दुःख होता है जब एक कुशल एवं शिक्षित व्यक्ति को योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार का अवसर नहीं मिलता। सीटेट पास नौजवान अगर रिक्शा चलाने को मजबूर हो रहे हैं तो यह हमारी संसद की ‘संयुक्त असफलता’ है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर ट्वीट किया और पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है। साथ ही कहा कि सीटेट पास युवा अगर रिक्शा चलाने पर मजबूर हो रहे हैं तो यह हमारी संसद की संयुक्त असफलता है।

विज्ञापन


सांसद ने एक ट्वीट में कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता पर दुःख होता है जब एक कुशल एवं शिक्षित व्यक्ति को योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार का अवसर नहीं मिलता। देश में 60 लाख से अधिक ‘स्वीकृत पद’ खाली पड़े हैं, तब भी सीटेट पास नौजवान रिक्शा चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यह हमारी संसद की ‘संयुक्त असफलता’ है।

Trending Videos

इसके साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा चला रहे सीटेट पास युवक का एक वीडियो भी शेयर किया है। सांसद ने कहा कि जिस वक्त देश के प्रत्येक नौजवान के लिए उनकी क्षमतानुसार नौकरी एवं रोजगार का प्रबंध हो जाएगा, उस वक्त देश के विकास को कोई नहीं रोक सकता। उनका भी यही लक्ष्य है। युवाओं के साथ-साथ देश भी तरक्की की राह पर अग्रसर हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें