सांसद वरुण गांधी बोले- लगातार पत्राचार से छात्र हित में मिली सफलता
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट करके रेलमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्वागत के योग्य है।
सांसद ने कहा कि वह केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्राचार करते रहे हैं। इसी के जरिये छात्र हित में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव पर एक सकारात्मक निर्णय लेने के लिए वह रेलमंत्री का धन्यवाद करते हैं। उल्लेखनीय है आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के केंद्र, आवेदकों के गृह जनपदों से सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने समस्या को उठाया था। स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के लिए रेलमंत्री को लिखा था।