फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजनीति में कम हो रही है शरीफों की हिस्सेदारी, सांसद वरुण गांधी ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

Wed, 27 Sep 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी आम आदमी को अफसर के आगे दबी जुबां में ही अपनी बात कहनी पड़ती है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा, राजनीति में शरीफों की हिस्सेदारी कम हो रही है। आजादी के बाद भी आम आदमी को अफसरों के सामने झुक कर दबी जुबां में ही बात करनी पड़ती है। आम आदमी की दो-चार लाख का लोन लेने में ही चप्पलें घिस जाती हैं। 
विज्ञापन


लोन अदा न करने पर कुर्की हो जाती है, लेकिन बड़े लोगों को 10-10 हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वरुण गांधी ने मंगलवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम भानपुर, हंडा, तेजनगर-मेहताब नगर, गौनेरी बदी, गौनेरी दान, गौनेरा, सूरजपुर शिवनगर, खुंडारा, चांददांडी, नूरपुर व ग्राम शाही में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 

कहा, वर्तमान राजनीति में शरीफ लोगों का हिस्सा कम होता जा रहा है। जो लोग राजनीति में आ रहे हैं उनकी सोच कहीं न कहीं स्वार्थी है। राजनीति में अब क्रांति का प्रचलन कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी जब आप थानेदार, तहसीलदार या अन्य किसी अधिकारी से मिलने जाते हैं तो आपको अपनी बात दबी जुबां से कहनी पड़ती है। 
विज्ञापन


आपके-हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई इसलिए लड़ी थी कि हिंदुस्तानियों को दबना न पड़े। दिल्ली, मुंबई के लड़कों को रोजगार मिल रहा लेकिन यहां के बेरोजगारों को नहीं मिलता। जनसंवाद के बाद सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें