फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र के हेमपुर गांव में जांच पड़ताल करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। घर से जाने के बाद लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन मंगलवार सुबह गांव के निकट खेत में पेड़ से शव लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर निवासी पिता रामभरोसे ने बताया कि उनका पुत्र मान सिंह (28) हरियाणा में मजदूरी करता था। 25 अक्तूबर को ही वह गांव लौटा था। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह घर से बाहर निकला। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर बिहारीपुर खुर्द गांव की सीमा में एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर उसका शव टी-शर्ट के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक विवाहित था। पत्नी विमला और छह वर्षीय पुत्र के साथ गांव स्थित अलग मकान में रहता था। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें