फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद मृतक गंगासरन के परिजन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद निवासी गंगा सरन (25) पुत्र राम किशोर उत्तराखंड के सिटकुल में नौकरी करता था। सोमवार शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकला था। देर रात न्यूरिया क्षेत्र में मझोला से विष्टी जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप घायल हुए गंगा सरन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को मोर्चरी में भिजवाया। मंगलवार को परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे।
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


विवाहित था गंगाराम, माता-पिता का था इकलौता पुत्र
गंगासरन विवाहित था। परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा एक वर्षीय पुत्री है। इसके अलावा वह इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। रिश्तेदारों की अस्पताल परिसर में भीड़ जुटी रही।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद मृतक गंगासरन के परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें