फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला प्रधान को पीटा, जमीन पर पटका, छेड़खानी भी की

Sun, 24 Dec 2023 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला प्रधान का आरोप है कि घटना के बाद थाना पुलिस उन्हें एक सप्ताह टहलाती रही। इस पर वह डीएम से मिलीं। उनके आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक गांव की महिला प्रधान को दबंगों ने घर में घुसकर कर पीट दिया। उनके साथ छेड़खानी की गई। पीड़ित प्रधान थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस उन्हें एक सप्ताह तक टहलाती रही। डीएम के आदेश के बाद भोजीपुरा पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला प्रधान 16 दिसंबर को परिवार के साथ अपने बेटे का जन्मदिन मना रही थी। उसी दिन शाम करीब सात बजे गांव के मदन लाल, प्रेमदास व देवेंद्र लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। गालियां देने पर प्रधान के देवर ने कारण पूछा तो ये लोग बौखला गए और उनकी पिटाई करने लगे। प्रधान बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

महिला प्रधान को जमीन पर पटका 
आरोपियों ने महिला प्रधान को जमीन पर पटक दिया और छेड़खानी की। वहां मौजूद प्रधान के पति ने घटना का वीडियो बना लिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में प्रधान को सीएचसी भोजीपुरा भेजा। उनके कान में चोट लगने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधान ने डीएम रविंद्र कुमार से मिलीं और आपबीती सुनाई। डीएम ने एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज की। तहरीर के आधार पर मदन लाल, प्रेमदास और देवेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर पीटने व छेड़खानी, जान से मारने की धमकी आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें