फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मामले में हुई सुनवाई

Tue, 16 Jun 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पूर्व भाजपा विधायक वीके गुप्ता पर विचाराधीन आचार संहिता उल्लंघन मामले में मंगलवार को सीजेएम अहसान हुसैन की अदालत में मुकदमा वापसी को लेकर सरकारी अर्जी पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन

28 मार्च 2009 को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र लोकसभा चुनाव के दौरान पीलीभीत आए थे। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक वीके गुप्ता के साथ कचहरी पर बगैर अनुमति के सभा की। उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ। सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने मुकदमा वापसी के लिए अर्जी दी है। बताते हैं कि अदालत अन्य कई मामलों की सुनवाई में व्यस्त रहा। इस कारण देर शाम तक यह पता नहीं लग सका कि मामले में अगला आदेश क्या हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें